सूचना
राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा (रजि.)
राष्ट्रीय चिंतन बैठक
सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय चिंतन बैठक दिनांक रविवार, 14 जून 2026 को राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बैठक का समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: राष्ट्रीय कार्यालय, आशीर्वाद विला 01, सखिया विलास झांसी रोड़ मुख्य मार्ग, ग्वालियर, मध्यप्रदेश
बैठक के मुख्य विषय:
• संगठन के विस्तार की रूपरेखा
• भावी कार्ययोजना एवं रणनीति
• सदस्यता अभियान
• सामाजिक उत्थान हेतु योजनाएँ
• संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण
• विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श
अतः सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करें।
आपकी उपस्थिति संगठन के विकास में सहायक होगी।
धन्यवाद।