📜 हमारी कहानी
प्रजापति हितकारिणी महासभा (रजि.) एक राष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जिसका पंजीयन 20 नवम्बर 2020 को ग्वालियर में हुआ। इसका लक्ष्य प्रजापति समाज को आर्थिक, शैक्षिक, राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
05 अगस्त 2020 (राम मंदिर भूमि पूजन) के पावन अवसर पर ग्वालियर में हुई चिंतन बैठक ने संस्था की नींव रखी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखण्ड, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब सहित अनेक राज्यों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
01 जनवरी 2021 को प्रथम बैठक में कार्यकारिणी गठित हुई और 12 जनवरी 2021 (स्वामी विवेकानंद जयंती) को उद्घाटन सत्र में समाज सेवा की शपथ ली गई। 27 जनवरी 2022 को विधान संशोधन कर नाम “प्रजापति हितकारिणी महासभा (रजि.)” किया गया।
⚡ त्वरित तथ्य
ख्यालेन्द्र प्रजापति
राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा का उद्देश्य समाज की इस अमूल्य विरासत को संरक्षित करते हुए शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना है।
आइए, हम सभी अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक संगठित, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली प्रजापति समाज के निर्माण का संकल्प लें।
— ख्यालेन्द्र प्रजापति
संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष
⏳ प्रमुख उपलब्धियाँ
🏛️ ऐतिहासिक आयोजन
🚩 गतिविधियां : समाज निर्माण के आयाम
प्रजापति हितकारिणी महासभा विभिन्न आयामों पर कार्य करती है। हमारी गतिविधियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँच बनाती हैं :