🤝 संस्थापक परिवार
प्रजापति हितकारिणी महासभा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष।
🌟 संस्थापक सदस्य
इन 15 संस्थापकों ने मिलकर रखी संस्था की नींव।
ख्यालेन्द्र प्रजापति
संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष“मेरा एवं मेरे परिवार का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि समाज और देश के लिए अपना योगदान देता रहूँ। लंबे समय से हमारे समाज के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक चुनौतियों जैसी कई समस्याओं का सामना करते रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया गया।
इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय सामाजिक संगठन प्रजापति हितकारिणी महासभा का गठन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस से समाज की समस्याओं को उठाने और लोगों को जागरूक करने का कार्य निरंतर कर रहा हूँ।
हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर समाज की उन्नति और देश के विकास के लिए मिलकर कार्य करें।”
हमारी टीम में देशभर से सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़े हैं, जो विभिन्न राज्यों में समाज सेवा के कार्यों में लगे हैं।
📌 उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, राजस्थान, बिहार, उत्तराखण्ड, झारखंड सहित अनेक राज्यों में इकाइयाँ सक्रिय।
✨ समाज सेवा ही हमारा धर्म ✨